उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण


साहिबगंज : राजमहल लोकसभा सीट हेतु निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न कराने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बन रहे स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर सभी संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। 

इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र में अधिष्ठापित सीसीटीवी रूम  का भी अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की आदि उपस्थित थे।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel