जिले भर में आज मनाई जा रही है शनि जयंती


जिले भर में आज मनाई जा रही है शनि जयंती, शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैया जैसे दोषों से मिलती है मुक्ति

जिले भर में आज मनाई जा रही है शनि जयंती, शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैया जैसे दोषों से मिलती है मुक्ति

साहिबगंज : मंगलवार को शनि जयंती साहिबगंज प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, जो इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।   

इस खास मौके पर जिले के शनि मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं और शनि मंदिरों में जाकर तेल चढ़ाते हैं और दान-पुण्य करते हैं। पंडित रघुनाथ दुबे ने बताया कि इस बार शनि जयंती पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, सुकर्मा योग (जो रात 10:54 बजे तक रहेगा) और धृति योग। इसके अलावा 28 मई की सुबह 5:02 से 5:25 बजे तक द्विपुष्कर योग भी बन रहा है, जिसमें किया गया कार्य दोगुना फल देता है। उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12:11 बजे हुई थी और इसका समापन 27 मई की सुबह 8:31 बजे हुआ था। मान्यता है कि आज के दिन शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया जैसे दोषों से मुक्ति मिलती है।

Sanjay

0 Response to "जिले भर में आज मनाई जा रही है शनि जयंती"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel