CLOSE ADS
CLOSE ADS

Jharkhand Assembly Monsoon Session : शोर शराबे के बीच पढ़ा गया शोक संदेश


Ranchi : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र की शुरूआत शुक्रवार को विपक्ष के शोर शराबे के बीच हुआ। माना जा रहा है कि विधानसभा में पहली बार शोक संदेश के दौरान विपक्ष ने शोर शराबा किया।

Jharkhand Assembly Monsoon Session : शोर शराबे के बीच पढ़ा गया शोक संदेश

भारतीय जनता पार्टी ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का सवाल उठाया। अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो शोर शराबे के बीच शोक संदेश के दौरान शांति बनाए रखने की परंपरा, संसदीय मर्यादा और सदन की गरिमा की दुहाई देने में लगे रहे,


स्पीकर ने उनको शांत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक संदेश पढ़ना शुरू किया तो भाजपा के सदस्य फिर शोर शराबा करने लगे। शोर शराबा तब ज्यादा मचा जब उनकी तरफ से सचेतक विरंची नारायण ने शोक संदेश को पढ़ने की शुरूआत की।

भाजपा सदस्य मनीष जयसवाल ने आसन से कहा कि जब नेता विपक्ष सदन में हैं तो अन्य को शोक संदेश पढ़ने के लिए कहना अनुचित है। स्पीकर के हस्तक्षेप पर भी शोर शराबा कम नही हुआ। इसी बीच विरंची नारायण ने कहा कि उनका शोक संदेश पढ़ा हुआ मान लिया जाए।


यही तेवर विपक्ष के प्रदीप यादव के क्रम में भी रखा। शोक संदेश संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, आजसू के नेता सुदेश कुमार महतो, राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदीप यादव, निर्दलीय विधायक सरयू राय, अमित यादव ने भी पढ़ा।

सदन की कार्यवाही के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। सदन की गरिमा के विपरीत शोक संदेश के समय विपक्ष के शोर शराबे पर स्पीकर ने दुख जताया और कहा कि दिवंगत आत्माओं को श्रद्घासुमन अर्पित करना सबका धर्म है। हम लोग भी कल गुजरेंगे। हमारे लिए भी शोक प्रकाश होगा। दो मिनट का समय कोई भी दे सकता है। विपक्ष शांति बनाये रखें।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Jharkhand Assembly Monsoon Session : शोर शराबे के बीच पढ़ा गया शोक संदेश"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel