साहिबगंज के रामपुर में भूमि विवाद में गई जान, घर को भी किया आग के हवाले
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा में बुधवार की रात भूमि विवाद में पड़ोसियों ने मटरू सिंह के घर में आग लगा दी।
इस घटना में मटरू सिंह बुरी तरह से जल गए। इलाज के लिए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट हुई थी।
घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच - पड़ताल की। मटरू सिंह के बेटे रूदल सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में उसके चचेरे भाई सूरज सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि ने मिलकर उसे बुधवार की शाम बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया।
उसने मुफस्सिल थाना पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल से इलाज कराकर रात 11 बजे घर लौटा। इसी बीच आरोपितों ने उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर में सोए पिता बुरी तरह जल गए।
इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रूदल सिंह ने बताया कि जिस घर में वे लोग रहते हैं, उस पर उसका चचेरा भाई दावा करता है।
बता दें कि दियारा क्षेत्र में भूमि विवाद की ऐसी घटनाएं आम है, जिसमें मारपीट की घटनाएं होती रहती है। जिले के एक बड़े भू- भाग का अब तक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। इस वजह से भूमि के कागजात स्पष्ट नहीं है। परिणामस्वरूप अकसर विवाद होते रहते हैं। भूमि का मालिकाना हक स्पष्ट न होने के कारण पुलिस भी कुछ खास नहीं कर पाती है। दो दिन पहले मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में भी भूमि विवाद में गांव के लोगों ने ही निरंजन मंडल नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। बाद में उसकी भी मौत हो गई थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज के रामपुर में भूमि विवाद में गई जान, घर को भी किया आग के हवाले"
Post a Comment