CLOSE ADS
CLOSE ADS

जन्मदिन विशेष : प्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याग्निक, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं


नोरंजन

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। 

जन्मदिन विशेष : प्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याग्निक, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायिकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के 36 नामांकनों में से 7 बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है।

उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। साथ ही उनके 20 गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ 40 सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर" शामिल हैं। अलका याग्निक यूट्यूब चैनल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली गायिका भी हैं, जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

अल्का 20 मार्च 1966 को कोलकाता में एक गुजराती परिवार में पैदा हुई। उनकी माता शोभा याज्ञिक भी गायिका थीं। इन्होंने 6 साल की उम्र में ही कोलकाता रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में वो मुंबई स्थानांतरित हो गईं और वहीं से वो गायन के क्षेत्र में तरक्की की राह पर अग्रसर हुईं।    

अलका ज़्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाती हैं। वो अब तक 700 फिल्मों के लिए गीत गा चुकी हैं। इन्होंने कुमार सानु व उदित नारायण के साथ ज्यादा गीत गाए हैं। कुमार सानु के साथ गाए गए उनके जुगलबंदी गीत श्रोताओं द्वारा बहुत पसंद किये गए हैं। सुरों की मल्लिका कहें या आवाज की धनी दोनों ही शब्द 90 के दशक की इस मशहूर गायिका पर सटीक बैठते हैं। 

20 मार्च को जन्मी अलका याग्निक ने छोटी सी उम्र से ही लोगों के दिलों में सुरों के ऐसे तराने छेड़े कि पूरे देश को अपनी आवाज का फैन बना लिया। अपनी आवाज से रुपहले पर्दे पर स्टार्स से लेकर आम लोगों की लव स्टोरी को मुकम्मल करने वाली अलका याग्निक को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जिंदगी में काफी त्याग करना पड़ा।

अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाली अलका याग्निक ने फिल्म 'पायल की झंकार' फिल्म में 'थिरकता अंग लचक झुकी' गाकर अपने करियर की शानदार शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। SBG न्यूज की ओर से अलका जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " जन्मदिन विशेष : प्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याग्निक, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel