ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया :- नेहरू युवा केन्द्र
साहेबगंज : नेहरू युवा केन्द्र साहेबगंज के द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत साहेबगंज जिले के उधवा प्रखंड के पियारपुर पंचायत में ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गंगा जागरूकता ,गंगा शपथ चौपाल का आयोजन किया गया।नेहरू युवा केन्द्र साहेबगंज के जिला परियोजना अधिकारी( नमामि गंगे) अंकित कुमार सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए गंगा के बारे में बताया, उन्होंने बताया की गंगा उत्तराखंड के देवप्रयाग में अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से गंगा नदी बनती है।
गंगा 5 राज्यों (उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड,एवं पश्चिम बंगाल) से होकर बहती है,गंगा झारखंड के एकमात्र जिला साहेबगंज से होकर बहती है,हम सहेबगंजवासी को गर्व होना चाहिए की पतित पाविनी मां गंगा हमारे साहेबगंज में अपनी अपनी निर्मलता लिए सभी जिलावशियो को मां के रूप में आशीर्वाद दे रही है।
आज हम सभी मां गंगा पर अपने जीवन के लिए आश्रित है,अपनी जीविका चलाने में हम इतने मशगूल हो गए है की हमारा ध्यान कभी बीमार हो रही अपनी मां पर नहीं गया या फिर हमने इसे नजरंदाज कर दिया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत मां गंगा को पुनः अविरल एवं निर्मल बनाने का कार्य किया जा रहा है,पर ये परियोजना तब तक सफल नहीं होगी जबतक इसमें जन भागीदारिता नहीं होगी।हम सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा की जा रही इस सामाजिक कार्य में सहयोग करना होगा ताकि गंगा स्वच्छ हो सके। ग्रामीणों ने गंगा शपथ भी ग्रहण किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया :- नेहरू युवा केन्द्र "
Post a Comment