खत्म हुआ साइक्लोन का असर, और तपेगी धरती
साहिबगंज :– झारखंड में साइक्लोन का असर खत्म हो गया है। इसका असर साहिबगंज के तापमान पर भी दिखने लगा है। बादल छट गए हैं, जिससे राजधानी सहित साहिबगंज का तापमान भी चढ़ने लगा है। साहिबगंज समेत राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
सबसे अधिक करीब 41 डिग्री सेल्सियस तापमान डालटनगंज का रिकार्ड किया गया है। संताल परगना के करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 या उससे अधिक हो गया है। वहीं अगर हम आज के मौसम की बात करें तो तकरीबन रांची समेत साहिबगंज में भी मौसम साफ रहेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी।
जबकि साहिबगंज की बात करें तो तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। आने वाले दिनों यह आंकड़ा तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच जाएगा। 20 मई तक शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "खत्म हुआ साइक्लोन का असर, और तपेगी धरती"
إرسال تعليق