झारखंड में बज्रपात से दो की मौत, बारिश से गिरा शहर का तापमान, कहीं-कहीं बर्फ भी गिरे
रांची : झारखंड के मौसम ने अचानक करवट ली और तपती-जलती धूप से लोगों को राहत मिली।
दोपहर बाद राजधानी रांची सहित सभी जिलों में जैसे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी में सर्दी का अहसास करा दिया। कहीं - कहीं बर्फ गिरने की खबर भी आई है। एक ओर जहां राज्यवासियों को बढ़ते तापमान से राहत मिली, तो वहीं इस सुहावने मौसम में हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि झारखंड में प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान रांची स्थित मौसम केंद्र से किया गया था, मौसम केन्द्र के अनुसार झारखंड में 20 मार्च तक मौसम में गिरावट व बदलाव नजर आएगा।
वहीं बादलों के आवाजाही और दबाव को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 मार्च तक के लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं गुरुवार को झारखंड में हुई बारिश में वज्रपात की वजह से दो लोगों की जान भी गई है। बता दें कि बिजली गिरने से धुर्वा के शालीमार बाजार में 13 वर्षीय बच्ची रितिका मुंडा की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " झारखंड में बज्रपात से दो की मौत, बारिश से गिरा शहर का तापमान, कहीं-कहीं बर्फ भी गिरे"
إرسال تعليق