हिन्दू धर्म रक्षा मंच का हुआ विस्तार, झारखंड राज्य प्रदेश संयोजक बने संतोष तिवारी


हिन्दू धर्म रक्षा मंच का हुआ विस्तार, झारखंड राज्य प्रदेश संयोजक बने संतोष तिवारी

साहिबगंज : हिन्दू समाज को जागरूक, संगठित व समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से हिंदू धर्म रक्षा मंच का विस्तार किया गया है। मंच के महासचिव बजरंगी महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष के निर्देशानुसार झारखंड के प्रदेश संयोजक के रूप में साहिबगंज जिला के कोटालपोखर निवासी संतोष तिवारी को यह जिम्मेवारी सौंपी है।    

महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्य और बौद्धिक क्षमता के धनी संतोष तिवारी को लंबे समय से सामाजिक जीवन में समाज सेवा का विशेष अनुभव है। महाचसिव ने संतोष तिवारी के प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा की इससे पूरे झारखंड राज्य में हिंदू धर्म रक्षा मंच को गहरी मजबूती मिलेगी, जिससे मंच आगे बढ़ेगा।

वहीं, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि संतोष तिवारी का शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति जुड़ाव रहा है। अब हिंदू धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं को भी संघ की अनुशासनात्मक गतिविधियों को सीखने का मौका मिलेगा। बजरंगी महतो ने बताया कि बहुत जल्द ही जिला कमिटी की भी घोषणा की जाएगी। कमिटी में साहिबगंज जिला के नौ प्रखंडों को ध्यान में रखते हुए लगभग 50 सदस्यों की सूची 20 मई तक जारी की जाएगी।

Sanjay

0 Response to "हिन्दू धर्म रक्षा मंच का हुआ विस्तार, झारखंड राज्य प्रदेश संयोजक बने संतोष तिवारी"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel