विक्षिप्त इंसान को मिला "इंसानियत फाउंडेशन" का सहारा, सदस्यों ने पहनाया नया पोशाक


विक्षिप्त इंसान को मिला "इंसानियत फाउंडेशन" का सहारा, सदस्यों ने पहनाया नया पोशाक

पाकुड़ : जिले के नया वल्लभपुर गांव में पिछले कई वर्षो से अपने परिवार से बिछड़कर एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे एक वृद्ध को "इंसानियत फाउंडेशन" का सहारा मिला है। उक्त वृद्ध "इंसानियत फाउंडेशन" के सहयोग व ग्रामीणों की मदद पर पूरी तरह आश्रित हैं।

उन्हें अपने घर का पता–ठिकाना कुछ मालूम नहीं है। संस्था के सहयोग और स्थानीय लोगों की मदद द्वारा ही इनकी देखभाल की जाती है। फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा हर त्यौहार में इन्हें नहला–धुलाकर नए कपड़े पहनाए जाते हैं और विशेष व्यंजन आदि की व्यवस्था भी करते हैं।

फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख ने कहा हमारी संस्था द्वारा न सिर्फ सभी जाति व धर्म  के लोगों को नि:स्वार्थ भाव से सेवा की जाती है, बल्कि रक्तदान, राशन वितरण, कपड़ा वितरण, असहाय लोगों को दवा, जरूरतमंदों को राशन आदि खरीदने के लिए भी राशि प्रदान किया जाता है और यह सब संस्था के सदस्यों के आपसी सहयोग द्वारा संभव होता है। 

सचिव ने कहा कि आगे भी हमारी संस्था असहाय और जरूरतमंदों को सेवा प्रदान करता रहेगा, क्योंकि हम सभी इंसान एक समान हैं। मौके पर सेताब शेख, काबिजुल शेख, मुसलोद्दीन शेख, असिकुल शेख, केबलू साहा, राजीव मंडल, हाजी अब्दुल रहीम, मोसराफ शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

✍️अविनाश मंडल

0 Response to "विक्षिप्त इंसान को मिला "इंसानियत फाउंडेशन" का सहारा, सदस्यों ने पहनाया नया पोशाक"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel