NH निर्माण के कार्य प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश


NH निर्माण के कार्य प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश


पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में NH – 333A, धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ पथ परियोजना से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों से कहा कि  09 मई तक बचे हुए 07 मौजों का 3G नक्शा तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भेजा जाए,

जबकि 19 मई तक 03 मौजों का 3D नक्शा प्रकाशन हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भेजने के निर्देश उन्होंने दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यालय में प्राप्त 49.08 लाख रूपए का अभिश्रव दो दिनों में भुगतान हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भेजने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाले जमीन रैयतों से संबंधित विवादित मामलों की सुनवाई स्वयं उनके द्वारा की जाएगी। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हिरणपुर अंचलाधिकारी, लिट्टीपाड़ा अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं भू अर्जन कार्यालय के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

✍️अविनाश मंडल

0 Response to "NH निर्माण के कार्य प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel