दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया अपने बच्चे का जन्मदिन, बांटी खुशियां


दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया अपने बच्चे का जन्मदिन, बांटी खुशियां

साहिबगंज :  खुद के लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन कम ही लोग होते हैं, जो दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं। साहिबगंज के अमित गुप्ता और उनकी पत्नी नम्रता गुप्ता इसी बात का उदाहरण हैं। दंपत्ति ने अपने पुत्र का जन्मदिन अपने उस परिवार के साथ मनाया, जो इनका न होकर भी इनका अपना है। 

"स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम" में अपने पुत्र तक्ष का जन्मदिन मनाते हुए दंपत्ति ने मिष्ठान्न खिलाकर सभी का मुंह मीठा करवाया। भोजन के लिए सत्तूपूरी, मिक्स सब्जी के साथ कच्चा रसगुल्ला भी उपलब्ध कराया। दंपत्ति ने भोजन कराने के पश्चात आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर अमित गुप्ता ने कहा कि पुत्र के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में भोजन कराना एक नेक और सराहनीय कार्य है। यह वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध लोगों को खुशी और आनंद प्रदान करता है। वहीं, उनकी पत्नी नम्रता गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उत्सव का भोजन परोसने से उन्हें अपने जीवन में एक खास दिन  की अनुभूति होती है और अपने जीवन को सार्थक रूप से जीने की प्रेरणा मिलती है।

उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर ने संस्था की ओर से दंपत्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने बच्चों के जन्मदिन या कोई यादगार मौके या उत्सव पर वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाते हैं तो हम अपने बच्चों को भी एक अच्छे संस्कार के गुण देते हैं। साथ ही समाज में यह संदेश जाता है कि खुशियां बांटने से कभी कम नहीं होती।

Sanjay

1 Response to "दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया अपने बच्चे का जन्मदिन, बांटी खुशियां"

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel