डीसी ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश


डीसी ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

साहिबगंज: निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। 

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, प्रवेश-निकास व्यवस्था, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा व प्रबंधन तथा चौबीसों घंटे की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "डीसी ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel