जन्म - मृत्यु पंजीकरण कैसे करें और इसके क्या लाभ हैं ?
Sahibganj News : अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने जन्म - मृत्यु निबंधन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन्म - मृत्यु निबंधन एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से जनसंख्या एवं अन्य योजना के लिए कार्य किया जाता है, इसीलिए ऐसे दस्तावेज़ों का सही रहना बेहद ही आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिले में माह जनवरी से अगस्त तक जन्म निबंधन की प्रखंडवार समीक्षा के तहत प्रखंडवार, अस्पताल, नगर परिषद, नगर पंचायत में उक्त अवधि में 19,018 जन्म निबंधन प्रतिवेदित किए गए हैं, जिनके विरुद्ध सितंबर 2021 तक ऑनलाइन सीआरएस पोर्टल में 12,387 जन्म निबंधन किया जा चुका है।
इसी संबंध में अपर समाहर्ता ने जन्म, मृत्यु एवं मृत - जन्म का जिले में शत - प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन आधिकारिक वेबसाइट यूनिफॉर्म सीआरएस सॉफ्टवेयर पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
अधीनस्थ क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी से विस्तृत रूप से जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया। अपर समाहर्ता ने बताया कि लोग पंचायत सचिव द्वारा जन्म - मृत्यु के 21 दिनों के भीतर जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं
व शहरी क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी से 21 दिनों में प्राप्त कर सकते है। 21 दिनों के बाद विलंब शुल्क मात्र एक रुपया देकर जन्म - मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल किया जा सकता है। जन्म - मृत्यु का निबंधन कराना अनिवार्य है।
उन्होंने आम लोगों से जन्म एवं मृत्यु का निबंधन आवश्यक कराने की अपील भी की। अपर समाहर्ता ने आगे बताया कि जन्म– मृत्यु का पंजीकरण ऑनलाइन भी किया जा सकता है। लोग crsorg.gov.in पर जाकर निबंधन करवा सकते हैं।
या ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग नजदीकी पंचायत में जाकर पंचायत सचिव से निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं शहरी क्षेत्र में नगर परिषद/निगम में जाकर जन्म - मृत्यु निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र से होने वाले लाभ निम्न हैं
- समाज कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए।
- बच्चों के अधिकार के लिए।
- स्कूलों में दाखिला हेतु।
- आयु का निश्चयात्मक प्रमाण हेतु।
- पास्पोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु।
मृत्यु प्रमाणपत्र से होने वाले लाभ निम्न हैं
- पैतृक संपत्ति के उतराधिकार के लिए।
- बीमा राशि पाने के लिए।
- पारिवारिक पेंशन के लिए।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "जन्म - मृत्यु पंजीकरण कैसे करें और इसके क्या लाभ हैं ?"
Post a Comment