परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस


परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस, आचार्य चाणक्य का जन्मोत्सव भी मनाया

परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस, आचार्य चाणक्य का जन्मोत्सव भी मनाया

साहिबगंज : परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर रविवार को परशुराम वंशजों का एक सामाजिक गोष्ठी सह सम्मान समारोह शहर के एनआरपी सेंटर स्कूल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया, जहां विश्व ब्राह्मण दिवस एवम आचार्य चाणक्य के प्रतीकात्मक जन्मोत्सव का आयोजन भी हुआ।

आयोजन के दौरान संगठन के वरिष्ठ और प्रबुद्धजनों ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन, पूजन एवम दीप प्रज्वलन किया। ब्राह्मण महापुरुषों की चर्चा तथा समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान के ऊपर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।  

अपने संबोधन में वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने कहा कि ब्राह्मणों ने सत्य, सनातन संस्कृति के साथ–साथ सामाजिक व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित, सुदृढ़ता के साथ प्रकृति संरक्षण में भी सदैव अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। 

वहीं, बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को समरसता के साथ एक सूत्र में पिरोने का काम ब्राह्मणों ने किया है। ब्राह्मणों का सदैव शास्त्र एवं शस्त्र दोनों पर समान अधिकार रहा है। कार्यक्रम में भूलन दुबे, प्रेमनाथ तिवारी, एनआरपी सेंटर के प्राचार्य मनोज झा, सच्चिदानंद मिश्रा, बच्चन पाठक, डब्लू ओझा, रंजन पांडे, निक्कू दुबे, अनिकेत पांडे समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 Response to "परशुराम अखाड़ा के तत्वाधान में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel