महाशिवरात्रि पर आज कैसे करें शिव की आराधना,जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


र्व - त्यौहार

आज महाशिवरात्रि है और यह त्यौहार महादेव की उपासना और साधना का महापर्व है। 

महाशिवरात्रि पर आज कैसे करें शिव की आराधना,जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और इसी दिन सबसे पहले भगवान विष्णु और ब्रह्रााजी ने शिवलिंग की पूजा की थी। महाशिवरात्रि पर शिवजी की विशेष पूजा-आराधना, व्रत और जलाभिषेक किया जाता है। 

महाशिवरात्रि पर दिनभर पूजा के साथ रात में भी भोलेभंडारी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह हुआ था। आइए जानते हैं इस बार महाशिवरात्रि पर किस तरह का शुभ संयोग बन रहा है, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या हैं।

महाशिवरात्रि पर प्रदोष व्रत का संयोग

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग बनने जा रहा है। 18 फरवरी,शनिवार को त्रयोदशी तिथि है और इस तिथि पर  प्रदोष का व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा-उपासना के लिए खास होता है। इस दिन त्रयोदशी तिथि की समाप्ति के बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि 2023


महाशिवरात्रि 2023 पर शुभ संयोग 

सर्वार्थ सिद्धि योग- शाम 05:42 से अगले दिन प्रात: 07:05 तक।
वरियानो योग  : 18 फरवरी को रात्रि 07 बजकर 35 मिनट से वरियान योग प्रारंभ होगा जो अगले दिन दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।निशीथ काल पूजा मुहूर्त ( आठवां मुहूर्त)  :24:09:26 से 25:00:20 तक रात्रि का आठवां मुहूर्त निशीथ काल
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त ( 19 फरवरी) : 06:57:28 से 15:25:28 तक। 
शुभ मुहूर्त 18 फरवरी 2023,
अभिजित मुहूर्त :दोपहर 12:29 से 01:16 तक।
अमृत काल : दोपहर 12:02 से 01:27 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम को 06:37 से 07:02 तक चार पहर के महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त
रात्रि प्रथम प्रहर : 18 फरवरी शाम 6:21 मिनट से रात 9:31 तक रात्रि, द्वितीय प्रहर : 18 फरवरी रात 9: 31 मिनट से 12:41 मिनट तक, रात्रि तृतीय प्रहर : 18-19 फरवरी की रात 12:42 मिनट से 3: 51 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर :  मध्यरात्रि बाद 3:52 मिनट से सुबह 7:01 मिनट तक।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " महाशिवरात्रि पर आज कैसे करें शिव की आराधना,जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel