मार्च में रिलीज़ हो रही इन 6 फ़िल्मों का रहेगा भौकाल, नहीं पड़ने देंगी एंटरटेनमेंट का अकाल
मनोरंजन
फिल्में हमारी मनोरंजन का एक बेहतरीन माध्यम है।
ये पिछले कई दशकों से लोगों का मनोरंजन करता आया है। फिल्में सालों से कई अलग जॉनर और यूनिक कॉन्सेप्ट लोगों के लिए लेकर आया है। साथ ही लोग भी अपने फ़ेवरेट स्टार्स को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं और उनकी मूवीज़ एन्जॉय करते हैं। मार्च के महीने में भी बॉलीवुड ने आपके लिए भरपूर एंटरटेनमेंट की तैयारी कर ली है।
आपको उन हिंदी मूवीज़ के बारे में बता देते हैं, जो मार्च 2023 में रिलीज़ होने वाली हैं।
1~ "तू झूठी मैं मक्कार" : अपकमिंग बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’, जिसे लव रंजन ने डायरेक्ट किया है, वो 8 मार्च 2023 यानी होली को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस मूवी में लीड एक्टर्स के रूप में दिखाई देंगे। साथ ही उनके साथ डिम्पल कपाड़िया और बोनी कपूर भी होंगे। ये मूवी एक लड़के पर आधारित है, जो एक लड़की से प्यार कर बैठता है, लेकिन लड़की उसके साथ प्यार में होने का दिखावा करती है। इसका पता चलने के बाद लड़का उससे बदला लेने के लिए सोचता है।
2~ "मिसेज चटर्जी बर्सेज नार्वे" : फ़िल्म ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे’ को आशिमा छिब्बर ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में रानी मुखर्जी, नीना गुप्ता और जिम सरभ लीड रोल में होंगे। फ़िल्म 17 मार्च 2023 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ये एक भारतीय कपल की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें रानी मुखर्जी एक अप्रवासी भारतीय मां का क़िरदार निभा रही हैं, जो नॉर्वे के फ़ॉस्टर केयर सिस्टम और स्थानीय क़ानूनी मशीनरी के ख़िलाफ़ लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाना चाहती हैं।
3~ "भीड़" : ये फिल्म 24 मार्च 2023 को रिलीज़ होगी। ये एक सामजिक - राजनीतिक मुद्दे पर आधारित फ़िल्म है, जिसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। डायरेक्टर अनुभव के मुताबिक 'भीड़' एक ऐसी कहानी है, जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है, जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया था। इसमें राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, वीरेन्द्र सक्सेना और दीया मिर्ज़ा लीड रोल्स में होंगे।
4~ भोला : अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘भोला’ थिएटर्स में 30 मार्च 2023 को दस्तक देगी। इस मूवी को डायरेक्ट और प्रोड्यूस अजय देवगन ने किया है और ये साउथ मूवी ‘कैथी’ की रीमेक बताई जा रही है। ये एक कैदी के संघर्ष की कहानी है, जो अपनी यंग बेटी से मिलने के लिए 10 साल की जेल के बाद बाहर निकलता है, लेकिन ख़ुद को गंभीर परिस्थिति में डाल लेता है। इस बीच जो वो परेशानियों का सामना करता है, वो उसे उसकी बेटी से मिलने में मदद करेंगी या नहीं, इस बात का ख़ुलासा मूवी देखने के बाद ही होगा।
5~ "InCar" : इस मूवी में नेशनल अवार्ड विजेता ऋतिका सिंह लीड रोल में हैं। ये मूवी सत्य घटनाओं पर आधारित है और महिलाओं द्वारा भारत में सामना की जाने वाली भयानक वास्तविकता को चित्रित करेगी।
मूवी 3 मार्च को रिलीज़ होगी।
इंद्रनील सेन गुप्ता ने अभिनय किया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " मार्च में रिलीज़ हो रही इन 6 फ़िल्मों का रहेगा भौकाल, नहीं पड़ने देंगी एंटरटेनमेंट का अकाल"
إرسال تعليق