इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अनाथ लड़कियों को गोद लेकर संवारा था उनका जीवन, रवीना टंडन तो बिन ब्याही बन गईं थीं मां


नोरंजन 

बॉलीवुड अदाकाराओं की चर्चा अक्सर उनकी खूबसूरती और उनके तलाक, शादी, अफेयर आदि को लेकर होती ही रहती है। 

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अनाथ लड़कियों को गोद लेकर संवारा था उनका जीवन, रवीना टंडन तो बिन ब्याही बन गईं थीं मां

लेकिन कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने गैरों की बेटियों को गोद लिया है। कई एक्ट्रेस ने शादी के बाद बेटियां गोद ली तो कुछ एक्ट्रेस शादी से पहले ही बेटियां गोद लेकर मां बन चुकी थीं। इस सूची में कई फेमस अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अनाथ बेटियों को गोद लेकर उनका जीवन संवारने का काम किया है।

~ सुष्मिता सेन :- मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी सुष्मिता सेन ने एक नहीं बल्कि दो-दो बेटियों को गोद लिया है। बता दें कि सुष्मिता सेन 47 साल की हो चुकी हैं। उनके कई मर्दों संग अफेयर रहे हैं, हालांकि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। फिर भी वो बिना शादी के ही दो बेटियों की मां बन गईं हैं। सुष्मिता की गोद ली हुई बेटियों के नाम रिनी सेन और अलीशा सेन है। बता दें कि दोनों बेटियों को सुष्मिता ने अलग अलग समय पर गोद लिया था। 

~ सनी लियोन:- अभिनेत्री सनी लियोन भी एक बेटी को गोद ले चुकी हैं। साल 2012 में सनी ने अपने कदम हिंदी सिनेमा में रखे थे। सनी ने साल 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों सरोगेसी के जरिए दो बेटों आशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर के माता-पिता बने थे। वहीं दो बेटों के बाद सनी और डेनियल ने एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम निशा सिंह वेबर है।

~ रवीना टंडन :- मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने शादी से पहले ही महज 21 साल की उम्र में पूजा और छाया नाम की दो बेटियों को गोद लिया था। रवीना की एक बेटी की शादी हो चुकी है और रवीना मां भी बन चुकी हैं। रवीना ने अनिल थडानी से शादी की थी। रवीना और अनिल का एक बेटा रणबीर और एक बेटी राशा थडानी हैं।

मंदिरा बेदी :- मंदिरा ने फिल्म निर्देशक, दिवंगत राज कौशल से शादी की थी। शादी के बाद दोनों एक बेटे वीर के माता-पिता बने थे। वहीं बाद में मंदिरा ने एक बेटी को गोद लिया था। मंदिरा की गोद ली हुई बेटी का नाम तारा बेदी कौशल है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अनाथ लड़कियों को गोद लेकर संवारा था उनका जीवन, रवीना टंडन तो बिन ब्याही बन गईं थीं मां"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel