चुनाव दर चुनाव सिकुड़ती जा रही है कांग्रेस, चार राज्यों में एक भी विधायक नहीं- जानिए पूरे देश में क्या है हाल


नई दिल्ली : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस  धीरे-धीरे सिकुड़ती जा रही है। 

चुनाव दर चुनाव सिकुड़ती जा रही है कांग्रेस, चार राज्यों में एक भी विधायक नहीं- जानिए  पूरे देश में क्या है हाल


गुरुवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहे। तीनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। नागालैंड में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, तो वहीं त्रिपुरा में पार्टी को 3 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। जबकि मेघालय में कांग्रेस को 5 सीटें हासिल हुई। 2018 के विधानसभा चुनाव में मेघालय में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी।

चार राज्यों में कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं 

पूरे देश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है। देश में कुल 4033 विधायक हैं। इनमें से कांग्रेस के पास अब केवल 658 विधायक बचे हैं। पिछले 8 सालों में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 16% हो गई है। वहीं चार राज्यों में तो पार्टी के पास विधायक भी नहीं है, जबकि 9 राज्यों में पार्टी के विधायकों की संख्या 10 से भी कम है।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के पास केवल तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमांचल प्रदेश में ही अपने दम पर सरकार है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के पहले देश में कुल विधायकों की संख्या 4120 थी, जिसमें से कांग्रेस के विधायक 989 थे। यानी कुल विधायकों में 24% हिस्सेदारी कांग्रेस की थी, लेकिन अब ये संख्या 658 हो गई है।

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के ठीक पहले बीजेपी के देश के कुल 4120 विधायकों में से 947 विधायक थे। कुल विधायकों में बीजेपी विधायकों की हिस्सेदारी 23% थी, लेकिन नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय चुनाव के बाद कुल 4033 विधायकों में से बीजेपी के 1421 विधायक हैं। यानी अब कुल विधायकों में बीजेपी विधायकों की हिस्सेदारी 35% है।   

कांग्रेस पार्टी के पास 4 राज्यों में 0 विधायक हैं। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और दिल्ली शामिल है। गुरुवार तक पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं था। लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है, जिससे बंगाल में एक विधायक हो गया है।

कांग्रेस के केवल तीन सीएम 

देश में 2014 के बाद 53 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 12 बार कांग्रेस अपने दम पर या गठबंधन में जीत हासिल कर पाई है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश,  पुडुचेरी, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को अपने खुद के और गठबंधन के दम पर जीत हासिल हुई है। हालांकि वर्तमान में कांग्रेस के केवल तीन सीएम हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " चुनाव दर चुनाव सिकुड़ती जा रही है कांग्रेस, चार राज्यों में एक भी विधायक नहीं- जानिए पूरे देश में क्या है हाल"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel