नमामि गंगे परियोजना के तहत नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया गंगा जागरूकता अभियान
साहिबगंज : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत राजमहल प्रखंड के हाजीपुर ग्राम में ग्रामीण स्तरीय विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जहां गंगा जागरूकता एवम गंगा शपथ चौपाल का आयोजन किया गया।
मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के नमामि गंगे परियोजना के जिला अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए गंगा के बारे में बताते हुए कहा की, गंगा उत्तराखंड के देवप्रयाग में अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम से गंगा नदी बनती है। गंगा 5 राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,एवं पश्चिम बंगाल) से होकर गुजरती हैं।
वहीं झारखंड राज्य का एकमात्र साहिबगंज जिला ही ऐसा है, जहां से गंगा प्रवाहित होती है, इसीलिए हम साहिबगंज वासियों को गर्व करना चाहिए की पतित पाविनी मां गंगा हमारे साहिबगंज में अपनी अपनी निर्मलता लिए सभी जिलेवासियों को मां के रूप में आशीर्वाद दे रही हैं। आज हम सभी मां गंगा पर अपने जीवन के लिए आश्रित हैं, जबकि अपनी जीविका चलाने में हम इतने मशगूल हो गए हैं की हमारा ध्यान कभी बीमार हो रही अपनी मां पर नहीं गया या फिर हमने इसे नजरंदाज कर दिया है।
अंकित सिंह ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत मां गंगा को पुनः अविरल एवं निर्मल बनाने का कार्य किया जा रहा है, पर ये परियोजना तबतक सफल नहीं होगी, जबतक इसमें जन भागीदारिता नहीं होगी।हम सभी को सरकार द्वारा की जा रही इस सामाजिक कार्य में सहयोग करना होगा, ताकि गंगा स्वच्छ और निर्मल हो सके। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने गंगा शपथ ग्रहण भी किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " नमामि गंगे परियोजना के तहत नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया गंगा जागरूकता अभियान"
إرسال تعليق