साहिबगंज होमगार्ड के नव नामांकन हेतु सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची प्रकाशि, यहां देख सकते हैं मेधा सूची


साहिबगंज : ज्ञापन संख्या 01/2018 के आलोक में जिले में 12 दिसंबर से 5 जनवरी 2023 तक होमगार्ड के नव नामांकन हेतु शारीरिक जांच परीक्षा आयोजित की गई थी। 

साहिबगंज होमगार्ड के नव नामांकन हेतु सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची प्रकाशि, यहां देख सकते हैं मेधा सूची


जिसकी प्रारंभिक मेधा के उपरांत रिक्त पद की संख्या के आधार पर टेबुलेशन चार्ट में प्राप्तांक के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की सूची साहिबगंज जिले की ऑफिशियल वेबसाइट https//sahibganj.nic.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

यहां बता दें कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय रांची कंडिका 2 (ख) के आलोक में शहरी गृह रक्षकों के रिक्त पद 50% पद तकनीकी दक्ष उम्मीदवारों के लिए है। योग्य उम्मीदवार न मिलने पर गैर तकनीकी/तकनीकी दक्ष एक की रिक्ति एक- दूसरे से भरी गई है।

साथ ही झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के नियमावली 2014 के कंडिका 4 (iv) के आधार पर पुरुष एवं महिला का पुरुष 50% एवं महिला 50% के आधार पर नव नामांकन की प्रक्रिया की गई है। मेधा सूची में प्राप्तांक समान रहने पर उम्र के आधार पर एवं प्राप्तांक एवं उम्र समान रहने पर शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एवं उपरोक्त तीनों समान रहने पर अधिक ऊंचाई वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " साहिबगंज होमगार्ड के नव नामांकन हेतु सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची प्रकाशि, यहां देख सकते हैं मेधा सूची"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel