मानसून पहुंचा साहिबगंज, देखें किस जिले के लिए किया गया है येलो अलर्ट जारी


साहिबगंज :  सूबे सहित साहिबगंज में भी मानसून का इंतजार अब खत्म हो गया है। छह दिन कि देरी के बाद शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड के साहिबगंज में प्रवेश कर चुका है।

मानसून पहुंचा साहिबगंज, देखें किस जिले के लिए किया गया है येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों में पूरे झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। साहिबगंज सहित संथाल परगना में आने वाले दिनों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, 

जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "मानसून पहुंचा साहिबगंज, देखें किस जिले के लिए किया गया है येलो अलर्ट जारी"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel