झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस, अस्पताल में किया गया फलों का वितरण, बांटी गई भारतीय संविधान की प्रतियां


साहिबगंज : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्ला खान की उपस्थिति में राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर साहिबगंज सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया।


झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस, अस्पताल में किया गया फलों का वितरण, बांटी गई भारतीय संविधान की प्रतियां

वहीं राजमहल प्रखंड के मुख्य बाजारों में भारतीय संविधान एवं प्रस्तावना की प्रतियां आम जनता के बीच वितरित किया गया। कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्ला खान ने बताया कि राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश प्रदेश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया नया है। 

आज युवाओं में राहुल गांधी के प्रति स्वीकार्यता बढ़ी है, युवा राहुल गांधी को अपना आदर्श मान रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिवस, अस्पताल में किया गया फलों का वितरण, बांटी गई भारतीय संविधान की प्रतियां"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel