धूम–धाम से हुआ वट सावित्री व्रत, सभी महिलाएं प्रभु से की पति की लंबी उम्र का कामना


साहिबगंज : शहर में वट सावित्री व्रत को लेकर कृषि विज्ञान केन्द्र के पास एवं कई जगहों पर महिलाओं द्वारा पीपल के पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति को लंबी उम्र को हेतु प्रभु से कामना की है।

धूम–धाम से हुआ वट सावित्री व्रत,सभी महिलाएं प्रभु से की पति की लंबी उम्र का कामना

मौके पर रानी झा, खुशबू झा एवं अन्य कई महिलाओं ने बताया की वट सावित्री व्रत की कहानी हिंदू पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है। इस कथा के अनुसार, सावित्री नाम की एक स्त्री थी, जो अपने पति सत्यवान से बहुत प्रेम करती थी। एक दिन, उनके पति की मृत्यु हो गई, लेकिन सावित्री ने यमराज से अपने पति की जिंदगी के लिए बहस की और उन्हें वापस लेने की लालसा की।    

यमराज ने उन्हें कई वरदानों का विकल्प दिया, लेकिन सावित्री ने सिर्फ एक ही वरदान मांगा - अपने पति की जिंदगी के लिए। उसकी वफादारी और प्रेम को देखकर यमराज ने उसे उसके पति की जिंदगी वापस ले लेने की अनुमति दे दी। इसी कथा के अनुसार वट सावित्री व्रत मनाया जाता है, जिसमें स्त्रियाँ अपने पति के लंबी आयु और सौभाग्य की कामना करती हैं।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "धूम–धाम से हुआ वट सावित्री व्रत, सभी महिलाएं प्रभु से की पति की लंबी उम्र का कामना"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel