SP ने जैप – 9, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का किया ध्वजारोहण
एसपी ने जैप – 9, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का किया ध्वजारोहण, अधिकारियों को दायित्वों, कर्तव्यों और अनुशासन का पढ़ाया पाठ
साहिबगंज : देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा जैप–9, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत पुलिस लाइन मैदान पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान तथा शपथ ली गई।
आजादी के लिए शहीद हुए आजादी के दीवानों को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरण किया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया तथा बताया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है।
जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।
हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है। उसके द्वारा किया गया किसी भी प्रकार का सराहनीय कार्य व व्यवहार उसे एक आदर्श आरक्षी बनाता है।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "SP ने जैप – 9, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज का किया ध्वजारोहण"
Post a Comment