बारिश होने से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा तापमान, फिर से होने लगा ठंढ का अहसास


बारिश होने से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा तापमान, फिर से होने लगा ठंढ का अहसास

साहिबगंज : जिले में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। पारा गिरने से लोगों को ठंढ का अहसास होने लगा। सुबह को हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज हुए बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते तीन दिनों के मुकाबले शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को फिर से ठंढ का अहसास होने लगा है।

Sanjay

0 Response to "बारिश होने से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा तापमान, फिर से होने लगा ठंढ का अहसास"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel