बांझी गोलीकांड की मनाई गई 40वीं बरसी, 19अप्रैल को हुई थी बांझी गोलीकांड


बांझी गोलीकांड की मनाई गई 40वीं बरसी, 19अप्रैल को हुई थी बांझी गोलीकांड

साहिबगंज : जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर बोरियो प्रखंड के बांझी बाजार में 19 अप्रैल 1985 को हुए गोलीकांड की 40वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने गोलीकांड में शहीद हुए पूर्व सांसद फादर एंथनी मुर्मू व अन्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सांसद ने गोलीकांड में शहीद हुए फादर एंथनी मुर्मू, मदन मुर्मू, भोगदो हेंब्रम, ठाकुर टुडू, ईश्वर मुर्मू, पांडा मरांडी, कांदन मुर्मू, मडगू मुर्मू, सकला टुडू, दुमचा बेसरा, अन्ना मुर्मू, बड़का मुर्मू, त्रिभुवन टुडू, मुंशी मड़ैया और दुखना टुडू को याद करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत हमेशा याद रहेगी, उन्हें भूलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर बांझी मैदान में फुटबॉल मैच, नगाड़ा नाच एवं आदिवासी मेला का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व सांसद विजय हांसदा सवैया के एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां पेसा एक्ट समेत अन्य एक्ट व आदिवासी समाज के संरक्षण पर अपने विचार प्रकट किए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, शहीद फादर एंथनी मुर्मू के पुत्र क्लाइमेंट मुर्मू, जेठा मरांडी सहित अन्य जेएमएम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sanjay

0 Response to "बांझी गोलीकांड की मनाई गई 40वीं बरसी, 19अप्रैल को हुई थी बांझी गोलीकांड"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel