नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर भूलन दुबे ने जताई खुशी


नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर भूलन दुबे ने जताई खुशी

बिहार में नीतीश कुमार द्वारा लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी भूलन दुबे ने हर्ष व्यक्त किया है। दुबे ने कहा कि नीतीश कुमार का दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालना बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। दुबे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास को नई गति मिलेगी तथा राज्य को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने का उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर भूलन दुबे ने जताई खुशी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel