यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित होंगे साहिबगंज के प्रशांत शेखर
यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित होंगे साहिबगंज के प्रशांत शेखर, झारखंड के कई युवा समाजसेवी शामिल – देखें पूरी सूची
साहिबगंज : नेशनल इंटीग्रेटेड फार्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (NIFA) की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में झारखंड के 24 युवा समाजसेवी “यंग अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित किए जाएंगे। यह भव्य कार्यक्रम 21 से 24 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति होंगे, वहीं देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के साथ केंद्र और राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
देश भर के 780 जिलों से लगभग 1600 युवा समाजसेवी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड से चयनित युवा समाजसेवियों की सूची:
-
रामगढ़: विधा भुषण, डॉ. रजनी प्रिया
-
बोकारो: सैयद दानिश अराफत, सुम्मी कुमारी
-
धनबाद: गणेश शर्मा, सुरभि कुमारी
-
गिरिडीह: साहिल समीम, संध्या मिश्रा
-
जामताड़ा: मो. सरफाज, सलोनी बेसरा
-
देवघर: धमेंद्र तिवारी, प्रीति गुप्ता
-
दुमका: जतिन तिवारी, खुशबू कुमारी
-
साहिबगंज: प्रशांत शेखर, ज्योति शर्मा
-
गोड्डा: जीतेन्द्र कुमार, भाग्यश्री शर्मा
-
पाकुड़: चन्दन प्रसाद भगत, स्वास्तिका रानी
-
गढ़वा: विवेक तिवारी
-
पलामू: मनीष सोनी
-
खूँटी: प्रेम कुमार
-
सिमडेगा: भरत सिंह, वीना ज्योति कुमारी
-
गुमला: मनीष मिश्रा
-
लातेहार: देशराज गोयल
-
लोहरदगा: दीक्षा कुमारी
-
रांची: रंजन कुमार, फलक फातिमा
-
चतरा: सिमरन साह
-
कोडरमा: राम
-
हजारीबाग: अभिषेक रंजन, पायल बनर्जी
-
पूर्वी सिंहभूम: मो. अफरोज, सुशीला साहु
-
पश्चिम सिंहभूम: प्रधान विरुआ, इयोश्री दास
-
सरायकेला-खरसावां: आकाश कुमार
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
Thank you bhaiya soo much aapka ashivard bana rahe
ReplyDelete