बिहार में नीतीश कुमार के बिना सरकार गठन की कल्पना नहीं की जा सकती: भूलन दुबे
साहिबगंज : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने कहा कि N D A को ये वोट बिहार के लोगों ने सुशासन के नाम पर किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा और महागठबंधन का सफाया कर दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के बिना सरकार गठन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समावेशी विकास के नए अध्याय की ओर बढ़ेगा। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने इस बार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 5 और रालोमा को 4 सीटें मिली हैं। कुल मिलाकर एनडीए आराम से बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए सरकार बनाने की स्थिति में है।

बहुत ही सटीक और सार्थक खबर बनाते हैं और सत्यता को दर्शातें है।
ReplyDelete