सड़क दुर्घटना का प्रशासन ने किया सत्यापन, 24 घंटे के भीतर iRAD/eDAR पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी


सड़क दुर्घटना का प्रशासन ने किया सत्यापन, 24 घंटे के भीतर iRAD/eDAR पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी

साहिबगंज: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के मोंगरा में दिनांक 07 नवंबर 2025 को हुई सड़क दुर्घटना का प्रशासनिक सत्यापन किया गया।
दुर्घटना स्थल पर टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर iRAD/eDAR पोर्टल पर 24 घंटे के भीतर ऑन-द-स्पॉट डेटा एंट्री की गई।

इस दौरान केस के जांच अधिकारी (IO) सहायक अवर निरीक्षक देवनारायण साहू एवं NIC साहिबगंज के iRAD/eDAR मैनेजर मनोज कुमार उपस्थित रहे।
मौके पर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं को लेकर iRAD/eDAR मैनेजर ने केस के इंचार्ज को विधि सम्मत प्रक्रिया और आवश्यक तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सभी मामलों में अब डेटा संकलन, जांच और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को डिजिटल रूप से पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सड़क दुर्घटना का प्रशासन ने किया सत्यापन, 24 घंटे के भीतर iRAD/eDAR पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel