Fake Alert ES -1: तबलीगी जमात मरकज का हिस्सा नहीं पुलिस पर थूकने वाला यह शख्स, पड़ताल देखिये






Zahid | Updated: 07 Apr 2020, 6:00 PM
दावा
सोशल मीडिया एक विडियो धरल्ले से शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स पुलिस वैन में अपने सामने बैठे पुलिसवाले पर थूकता है।
इस दावे के साथ विडियो को शेयर किया जा रहा है की विडियो तबलीगी जमात मरकज़ का आदमी है।

टाइम्स फैक्ट चेक को यह विडियो वॉट्सऐप नंबर पर कई पाठकों ने भेजा और सच जानने की गुहार की। टाइम्स फैक्ट नें इसकी पड़ताल की तो सच सामने आया.

क्या है सच ?

विडियो महाराष्ट्र के ठाणे का है। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात मरकज़ से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 26 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसवालों पर इसलिए थूका था क्योंकि उसे मुंबई कोर्ट में अपने घर से आया खाना नहीं खाने दिया गया, इस शख्स को दिनदोषी कोर्ट में पेशी के बाद वापस ठाणे सेंट्रल जेल लाया गया था।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट में वही विडियो है जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, और गोर करने की बात ये है कि भारत के अधिकतर नेशनल चैनल ने इस फेक खबर को मिर्च मसाला लगा कर दिखाया.

जब नेशनल चैनल ही किसी धर्म को टारगेट फेक खबरें दिखने लगे तो आम जनता पर इसका क्या असर होने वाला है, आप हमें निचे कमेंट करके बताये आप पर इस खबर का क्या अगर हुआ.

साहिबगंज की खबरें पढ़ने के लिए "Sahibganj News" निचे subscribe बटन दबा कर subscribe करिये, साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये.


Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel