अभाविप कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य से की शिष्टाचार भेंट


अभाविप कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य से की शिष्टाचार भेंट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), साहिबगंज के कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।

प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने अभाविप प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रहित में रचनात्मक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह, प्रदेश छात्रा प्रमुख निधि सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर मंत्री चंदन गुप्ता, परनब कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "अभाविप कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य से की शिष्टाचार भेंट"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel