महिला ने lockdown के बिच दिया 5 बच्चे को जन्म...
Apr 30, 2020
Edit
बाराबंकी: लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बारांबकी के सी.एच.सी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया, नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है।
सारे बच्चे स्वास्थ्य है, हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इससे पहले गोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने लखनऊ के अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।
यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी, बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं।
इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से दो का वजन 1100 ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।
साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट करिये और लाइक करिये साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये.