गरीबों और उच्च वर्गो को सहारा, माध्यम वर्ग कठिनाईयों का मारा...
May 1, 2020
Edit
साहिबगंज ब्यूरो : कोरोना महामारी का प्रकोप
पूरी दुनिया में हर वर्ग के लोगो पर पड़ रहा है। इस महामारी से हालांकि अभी तक निजात
पाने में पूरी दुनिया कई तरह के प्रयास कर रही है लेकिन कोई भी देश शत प्रतिशत सफल
नहीं हो पाया है। भारत में भी हर वर्ग के लोग इस विपदा से प्रभावित है।
भारत
में तीनो वर्गों के लोग चाहे उच्च, मध्यम या निम्न वर्ग हो सभी सामान रूप से
प्रभावित है। लेकिन अगर प्रभाव को आर्थिक कठिइयों से तौला जाये तो उच्च वर्ग के लोगों के पास पर्याप्त संसाधन है जिस
वजह से उनकी जीविका पर गहरा प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
वहीं बात अगर निम्न वर्ग की करे तो लॉकडाउन के प्रारंभिक समय पर लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हलाकि सरकार, प्रशासन और साथ ही कई स्थानीय संगठनो मदद किये जाने पर वर्तमान स्थिति पर सफलता प्राप्त हुई है। इस वजह से गरीब और निम्न वर्ग के लोगों पर भी वर्तमान में प्रभाव काम पड़ रहा है।

बात
अगर माध्यम वर्ग की करें तो यह वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित नज़र आता है। मध्यम वर्ग
एक ऐसा वर्ग है जो अपनी आर्थिक स्थिति से बहुत मजबूत भी नहीं है और न ही बहुत
कमज़ोर। इस वर्ग के लोग अक्सर उनमे से होते है जो रोज़ की दुकानदारी या कारोबार करके
जीविका चलाते है। इस वर्ग के ५०%
लोगों के पास न तो राशन कार्ड उपलब्ध होती है और
ना ही जन-धन योजना के तहत बैंकों खाते होते है जिससे की सरकारी सहायता मिल सके। इसी
कारणवश मध्यम वर्ग के लोगों को इस महामारी में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि
नवीनतम सरकारी निर्देशों के अनुसार सभी
ग्रीन जोन के जिलों को खोलने के आदेश दिए गए है। इस मामले में प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल की
बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में गृहमंत्रालय जल्द ही सूचित है। खबर आने के बाद कुछ लोगों ने खुसी जाहिर की
है। हलाकि देखने वाली बात ये होगी की जिला प्रशासन इन निर्देशों का किस तरह पालन
करवाता है।
Image credit: India today.
साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट करिये और लाइक करिये साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये.
साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट करिये और लाइक करिये साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये.