प्रतिबंध होने के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा
May 28, 2020
Edit
उधवा/साहिबगंज: विश्व व्यापी महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर देशभर में चौथे चरण का लॉकडाउन लागू है। वही तीसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार ने गुटखा,पान मसाला व अन्य चीजों में प्रतिबंध लगा दिया था।
वही लॉकडाउन की आड़ में कुछ किराना दुकानदार व पान मसाले के दुकानदार गुटखा,खैनी,पान मसाला सहित अन्य चीजों की कीमत निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलते है। जहाँ विमल पहले 5 रुपए में मिल रहा था,अभी वही विमल का मूल्य 7 रुपया कर दिया गया है।
खैनी 3 के जगह पर 7 रुपये व 5 का खैनी 10 रुपये में मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों में तम्बाकू युक्त गुटखा एवं पान मसाला को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद गुटखा का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
वही ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से गुटखे की बिक्री जारी है। गुटखा खाना और दूसरों को खिलाना अब फैशन बन गया है। राज्य सरकार द्वारा गुटखा व तंबाकू युक्त पान मसाला आदि पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद भी इसकी खरीद-बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
गुटखा के विक्रेता प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम कारोबार कर रहे हैं।क्षेत्र के अधिकांश छोटी-बड़ी किराना दुकानों में तम्बाकू युक्त गुटखा उपलब्ध है।पान की दुकानों में भी गुटखे की लड़ियां सजा के रखे हुए देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कुछ ऐसे भी क्षेत्र है जहां प्रशासन की नजर से बचाकर इसकी बिक्री की जा रही है। तंबाकू उत्पादों से होने वाली जानलेवा बीमारी की रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद अभी भी लोग इन जहरीले पदार्थों का भरपूर उपयोग करते बाज नही आते है। जिससे युवा पीढ़ी का करियर बर्बाद होने की कगार पर आ गयी है।
साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें