साहिबगंज में आवारा कुत्तों का आतंक, 1 दिन में 19 लोग हुवे शिकार...


साहिबगंज में आवारा कुत्तों का आतंक, 1 दिन में 19 लोग हुवे शिकार

शहर में रात को बाहर निकलने मे शहरवासियों का कापता है हाड़, एक दिन मे बनाया 19 लोगो को शिकार, साहिबगंज नगर परिषद के पास नही है आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की व्यवस्था..!

साहिबगंज: साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के अलावे आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लोग आवारा कुत्तो के आतंक से काफी भयभीत है. साहिबगंज नगर की सड़कों पर रात मे अपने घरों से बाहर निकलने पर लोगों की हाड़ कापने लगती है.



कारण यह है कि नगर के प्रायः सभी वार्डो मे सड़कों पर आवारा कुत्ते घुमते रहते है और रात में सडकों पर आते-जाते लोगों को अपना शिकार बनते है..! आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ा है कि मोटरसाईकिल चालको तक को सडकों पर दौड़ाते रहते है..! ऐसे मे मोटरसाईकिल दुर्धटना जैसी घटना अक्सर घटती रहती है.

सोमवार को एक दिन मे आवारा कुत्तो ने कुल 19 लोगो को अपना शिकार बनाया..! पीड़ित सभी लोगो ने साहिबगंज सदर अस्पताल मे पहुंच कर अपना इलाज कराया एवं कुत्ता काटने पर लगाये जाने वाली एंटी रेविज की सुई ली.

रात मे यहाँ घुमता रहता है आवारा कुत्ता.

सदर साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के तालबन्ना, भरतिया काँलनी, दहला दुर्गा स्थान, बनियाँपट्टी, गुल्लीभट्ठा,  पटनियाँ टोला,रसुलपुर दहला, एलसी रोड, दुशाद पाड़ा, बंगाली टोला, न्यू रोड, चौक बाजार, कृष्णा नगर, हबीबपुर, पुरानी साहिबगंज, काँलेज रोड, नार्थ काँलनी, साउथ कालनी, झरना काँलनी, जिरवावाड़ी सहित दर्जनो मुहल्लों मे रात व दिन मे आवारा कुत्ता सड़को पर घूमते मिलेंगे है.

क्या कहते है नप के सिटी मैनेजर ? 

नगर परिषद के पास वर्तमान समय मे सड़को पर घुमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिये औजार व गाड़ी उपलब्ध नही है. इसके लिये नगर परिषद नगर विकास विभाग राँची को पत्र लिखेगी :- विरेश कुमार, सिटी मैनेजर, नगर परिषद साहिबगंज.

क्या कहते है सिविल सर्जन ?

कुत्ता काटने पर लगाये जाने वाली एंटी रेविज की सुई  सदर अस्पताल मे उपलब्ध है लेकिन नगर परिषद को चाहिए कि सड़को पर घुमने वाले आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर लगाम लगाये, नही तो स्थिति गंभीर हो सकती है: डा० डी०एन० सिंह, सिविल सर्जन, साहिबगंज.

एक दिन मे आवारा कुत्तो के शिकार हुये पीड़ितों की सूची इस प्रकार है :- 
नाम                          उम्र                    पता
1.मो बाबु                06वर्ष           रसुलपुर दहला.
2.बीबी रजिल          40वर्ष            दुशाद पाड़ा.
3.प्रताप राय            05वर्ष            तालबन्ना.
4.शिवानी कुमारी     06वर्ष           जिरवावाड़ी.
5.अजय चौधरी        13वर्ष           छोटा पचगड़.
06.पिंटू यादव          26वर्ष           शोभनपुर भट्ठा.
07.दुर्गा कुमार         12वर्ष           शोभनपुर भट्ठा.
08.अंगद साह         12वर्ष           सकरीगली.
09.मो मिराज          24वर्ष            महराजपुर
10.मंझली हेम्ब्रम     40वर्ष           सकरीगली.
11.अर्पिता कुमारी   05वर्ष           सकरीगली.
12.बाबु लाल चौधरी 40वर्ष          सकरीगली.
13.महेन्द्र उराँव       35वर्ष          सकरीगली.
14.मुकेश कुमार     16वर्ष           मसकलैया.
15.संजय तिवारी      51वर्ष          महाराजपुर.
16.शेख असफाक   05वर्ष           महाराजपुर.
17.विकास कुमार मंडल 25वर्ष    मसकलैया.
18.करण कुमार मंडल 15वर्ष      मसकलैया.
19.अनिल कुमार यादव 35वर्ष     समदा.

नोट पीड़ितों की सूची सदर अस्पताल से ली गये है.
साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें.

Related News

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel