पूर्ण लॉकडॉउन पर हो सकता है फैसला, CM हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक...
Jul 14, 2020
Edit
पूर्ण लॉकडॉउन पर हो सकता है फैसला, CM हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक
झारखंड में पूर्ण लॉकडॉउन को लेकर सबके मन में यही सवाल है कि क्या झारखंड में 15 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन होगा। सरकार की तरफ से वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है।
लेकिन अभी-अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बैठक बुलाई है जिसमें झारखंड में पूर्ण लॉकडॉउन पर फैसला लिया जा सकता है।
इधर वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है की जहां जरूरत होगी वहां सख्ती बरती जायेगी। मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर जुर्माना बढ़ाया जा सकता है।
अब सवाल उठ रहा है की क्या झारखंड को एक और Lockdown की ज़रुरत है। फैसला हेमंत सोरेन को पर है, चतरा और हज़ारीबाग़ में लॉकडाउन के बाद इस बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कल 15 जुलाई से 7 दिनों तक हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है।
हजारीबाग उपायुक्त ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकान व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हजारीबाग से लगे सभी बॉर्डर सील कर दिये गये हैं। हजारीबाग उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें.