पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एवं सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा



पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एवं सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा।


यूं तो 15 अगस्त का दिन भारत की आजादी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 15 अगस्त का नाम और भी कई दर्जन घटनाओ के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। किंतु आज तो दो दो महान क्रिकेट खिलाड़ियों की सन्यास की खबर ने कल के इतिहास को, और भी रोचक बना दिया है।


जिससे क्रिकेट प्रेमी हताश और निराश हैं। अब उनके बल्ले के जलवे का दर्शन दर्शक नहीं उठा पाएंगे। हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान रांची के लाल महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना की।

Also read: महेन्द्र सिंह धोनी ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास...

जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सदा के लिए अलविदा कह दिया है। रांची और उत्तर प्रदेश के इन क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब नाम कमाया है, खूब धूम मचाया है। सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, करण शर्मा, और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया। आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से, गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत ,जय हिंद।

जबकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हेलीकॉप्टर शॉट के आविष्कारक  महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए सन्यास की घोषणा की। उन्होंने बैकग्राउंड में मुकेश का गाया हुआ गाना, मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है।

पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है। बज रहा था,और उसमें लिखा था, आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। अभी पिछले महीने ही ऋषिकेश कानितकर ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

साहिबगंज न्यूज़ के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुकइन्स्टाग्रामट्विटर पर क्लिक करके follow करें


Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel