साहिबगंज: देशी कट्टा सहित तीन युवक गिरफ्तार...



देशी कट्टा सहित तीन युवक गिरफ्तार

साहिबगंज जिला के जीरवाबारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  मदन साही से तीन युवक को पकड़ा।तलाशी के दौरान पुलिस ने उनमें से एक युवक के पास से देशी लोडेड कट्टा बरामद किया।

जीरवा बाड़ी में प्रेस वार्तालाप में एसडीपीओ विजय आशीष कुजुर ने बताया कि,भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन संदिग्ध युवकों के शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम गठित की गई। इसके उपरांत छापेमारी की गई।


जिसमें मोअज्जम अंसारी, 19 वर्ष, अजीम अंसारी 18 वर्ष, शरिक अंसारी 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान मोहम्मद मोअज्जम अंसारी के पास  से एक देशी कट्टा एवं मोबाइल बरामद किया गया।

पकड़े गए युवक का संबंध पूर्व के अपराध कर्मियों से रहा है,और वो कई मामलों के अभियुक्त है। वहीं पुलिस आगे की  कार्रवाई कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया। मौके पर इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार, ओ पी प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर क्लिक करके follow करें


Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel