साहिबगंज नगर परिषद कर्मि ने 2 दिवसीय हड़ताल शुरू की, शहर में सफाई वैवास्था ख़राब



नगर परिषद कर्मि ने 2 दिवसीय हड़ताल शुरू की

Sahibganj News: झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले ,साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इसमें सफाई के साथ-साथ कार्यालय कर्मी भी शामिल हुए।

नगर परिषद कर्मि ने 2 दिवसीय हड़ताल शुरू की

तकरीबन दो सौ कर्मचारी मंगलवार को, नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के राज्यमंत्री अनूप लाल हरी ने बताया कि ,कर्मचारियों की तीन मांगें हैं, जिन्हें पूरा करने का कई सरकारों ने आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक वह पूर्ण नहीं हुआ है।

वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। निकाय में ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए, व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिया जाए। कहा कि ये मांग कई बार उठाई गई, लेकिन वह पूरी नहीं हुई।

इसी वजह से आज हमें पुनः एक बार हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर शिव हरि, लक्ष्मण तांती, राजेंद्र रविदास, रमेश पासवान, विष्णु कुमार आदि मौजूद थे। 

उधर नगर पंचायत कर्मचारी संघ राजमहल के अध्यक्ष दिनेश मंडल की अध्यक्षता में, झारखंड लोकल बाॅडीज इम्प्लाइज फेडरेशन, झारखंड के दिशा-निर्देश पर राजमहल के कर्मी भी हड़ताल पर रहे।

अध्यक्षता कर रहे दिनेश मंडल ने बताया कि, यदि सरकार उनलोगों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो सितंबर के अंतिम सप्ताह से निकाय कर्मियों द्वारा, अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की जाएगी। सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही।

साहिबगंज न्यूज़ के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुकइन्स्टाग्रामट्विटर पर क्लिक करके follow करें.


Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel