साहिबगंज: करण मंडल हत्या काण्ड की सुलझी गुत्थी


करण मंडल हत्या काण्ड की सुलझी गुत्थी

बीते 3-9- 20 को साहिबगंज जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोचर मैदान के पास हुई करण मंडल हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। 

करण मंडल हत्या काण्ड की सुलझी गुत्थी

इस घटना का उद्भेदन करते हुए साहिबगंज आरक्षी अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि करन मंडल हत्याकांड में प्राथमिकी अभियुक्त प्रभाकर मंडल पिता गया नाथ मंडल,

अजय मंडल पिता फेकन मंडल, दीपांकर मंडल पिता स्वर्गीय खोगेन मंडल, सहित अन्य दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दिनांक 3 -9- 20 को कांड संख्या 214/ 20, धारा 302/ 120 भादवी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि ,अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि, दीपांकर मंडल और अजय मंडल ने अपने दो अन्य साथियों को शराब पीने के लिए बुलाया। शराब पीने के लिए वह चारों व्यक्ति मोहनपुर गए।

जहां मृतक करण मंडल पहले से ही शराब के नशे में धुत था। फिर भी चारों प्राथमिकी अभियुक्तों ने मिलकर, मृतक करण मंडल को और शराब पिलाई । शराब का दौर थमने के बाद चारों अभियुक्तों ने, करन मंडल को लखी जोल गोचर मैदान मोहनपुर ले गए जहां नशे में धुत और बेशुध करण मंडल की हत्या उस्तरे की मदद से कर दी।

फिर वह इत्मीनान से अपने- अपने घर चले गए। देखने, सुनने, पढ़ने में यह किसी फिल्म की मजेदार सस्पेंस, क्राइम स्टोरी के स्क्रिप्ट जैसा लग रहा हो, पर उस दिन ऐसा ही हुआ था।

जिला कप्तान ने आगे बताया कि इस हत्या की घटना की अनुसंधान के क्रम में, यह बात सामने आई कि वह अज्ञात कोई और नहीं बल्कि, दीपांकर का मित्र दिवाकर शर्मा और राजा ठाकुर है।

इसके पश्चात एक टीम का गठन कर के राजा ठाकुर को, दिनांक 12 -9- 20 को उधवा चौक से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए हीरासत में लिया। पूछताछ के दौरान ही राजा ठाकुर ने, इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए सारी घटित घटना का ब्योरा दिया।

इस हत्या की वजह बताते हुए राजा ठाकुर ने बताया कि, दीपांकर मंडल और करण मंडल के बीच, अवैध रुपया के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। यहां यह स्पष्ट बता दूं कि दीपांकर मंडल, प्रभाकर मंडल का साला है, जो खुद कानून का बहुत बड़ा गुनाहगार है।

जिस पर दर्जनों प्राथमिकी विभिन्न थाने में दर्ज हैं फिलहाल वह जेल में बंद है। खैर, आगे राजा ठाकुर ने बताया कि प्रभाकर मंडल ने, करण मंडल को जान से मारने की धमकी कई बार दी थी। अंततः काले धन के बंटवारे के विवाद में करण मंडल की हत्या, चारों अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कर दी गई।

आरक्षी अधीक्षक ने आगे बताया कि, प्राथमिकी अभियुक्त दीपंकर मंडल की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान अभियुक्त तो नहीं मिला पर उसके घर से 13 लाख 34 हजार एक सौ रुपया बरामद किया गया है।

जबकि अभियुक्त राजा ठाकुर का अपराध स्वीकारोक्ति बयान दर्ज कर, उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

छापामारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह राधा नगर थाना प्रभारी, राम सागर तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक प्रणीत पटेल , गौरव कुमार, एवं राधा नगर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1 और 2 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहिबगंज: करण मंडल हत्या काण्ड की सुलझी गुत्थी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel