CLOSE ADS
CLOSE ADS

अर्थ चिंतन 2021 : आगामी 23, 24 एवं 25 सितम्बर से : डॉ. रणजीत कुमार सिंह


Sahibganj News : स्वदेशी जागरण मंच ने पिछले 30 वर्षों से अपने शोध, गतिविधियों व अन्य माध्यमों से योगदान कर देश की आर्थिक स्थिति को ठोस दिशा प्रदान किया है, साथ ही देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में भी सहयोग करता आया है। भारत का हित स्वदेशी दृष्टिकोण का मुख्य सूत्र रहा है।

अर्थ चिंतन 2021 :  आगामी 23, 24 एवं 25 सितम्बर से : डॉ. रणजीत कुमार सिंह

कोरोना महामारी एवं तेज़ी से बदलते अन्य भू - राजनैतिक घटनाक्रम के कारण न केवल देश बल्कि विश्व की अर्थव्यवस्थाएं डगमगाई हैं। युवाओं के देश भारत में रोजगार, जो पहले से ही विषम परिस्थिति में था कोरोना के कारण से और भी लड़खड़ा गया है।


इस पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि  देशव्यापी चर्चा के लिए स्वदेशी शोध संस्थान एवं एसोसिएशन आफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (850 भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ) ने एक पहल की है।

इसके अंतर्गत आगामी 23, 24  एवं 25 सितम्बर 2021 को ऑन लाईन प्लेटफ़ॉर्म पर देश के जानेमाने प्रमुख अर्थशास्त्री, राजनेता, विद्वान, कृषि विशेषज्ञ, उद्योगपति व अन्य सामाजिक संगठन इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Earth Chintan 2021 : From 23rd, 24th and 25th September : Dr. Ranjit Kumar Singh

तीन दिन तक प्रतिदिन यह चर्चा साँय 6 बजे से 8 बजे तक चलेगी। जिसका विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर लाईव प्रसारण किया जाएगा। डॉक्टर सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस (25 सितम्बर) पर इस चर्चा का पहला चरण पूर्ण होगा।

इसके उपरांत इस चर्चा को महानगरों, प्रांतों की राजधानियों, जिला केंद्रों एवं गाँव तक ले जाया जाएगा। इस राष्ट्रीय बहस का उद्देश्य सबकी भागीदारी और सहमति से देश के आर्थिक विकास के लिए आगामी लक्ष्य निर्धारित करना रहेगा, ताकि सब एकजुट होकर उस लक्ष्य की प्राप्ति में लग जाएँ। स्वदेशी जागरण मंच की प्रेरणा से यह चर्चा, अर्थ चिंतन 2021 के अंतर्गत देश भर में चलाई जाएगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "अर्थ चिंतन 2021 : आगामी 23, 24 एवं 25 सितम्बर से : डॉ. रणजीत कुमार सिंह"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel