CLOSE ADS
CLOSE ADS

आरएसएस कार्यकर्त्ताओं ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव


Sahibganj News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने साहिबगंज व पाकुड़ जिलान्तर्गत सभी चार नगरों एवं विभिन्न प्रखंडों में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया।

RSS workers celebrated Sharad Purnima festival

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले सभी छह उत्सवों में से एक शरद पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर सभी नगरों एवं खंडों के स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सपरिवार एकत्रित होकर उत्साह पूर्वक शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया।


प्रार्थना के पश्चात सभी प्रतिभागी खीर-प्रसाद तथा सामूहिक भोजन ग्रहण किया। साहिबगंज नगर में यह कार्यक्रम स्थानीय "उत्सव बैंक्विट हॉल" में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्त्ता क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार ने अपने संबोधन में शरद पूर्णिमा के बारे में खगोलीय, पौराणिक, वैज्ञानिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

आरएसएस कार्यकर्त्ताओं ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

उन्होंने बताया कि चंद्रमा आज के दिन पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होता है तथा सबसे अधिक प्रखर भी होता है। ऐसी मान्यता है कि आज चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, जिसे हम खुले में रखे हुए खीर में संग्रहित कर लेते हैं और उसे बाद में प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं।

इसके पौराणिक महत्व के बारे में उन्होंने ऋग्वेद की ऋचा को उद्धृत किया तथा कहा कि चंद्रमा का संबंध मन से है। पूर्णिमा अर्थात पूर्णचंद्र, स्वच्छ, सफेद, निर्दोष चंद्र अमृत की वर्षा अर्थात संपूर्ण समाज परिवर्तन में अमृत की वर्षा।

रामायण के अत्यंत महत्वपूर्ण पात्र महर्षि बाल्मीकि जी का जन्म भी आज के दिन हुआ था। महर्षि बाल्मीकि ने आदि कवि की भूमिका निर्वहन करते हुए रामायण के 23000 श्लोक लिखा था।


उन्होंने परित्यक्ता सीता को आश्रय दिया व उनके दोनों पुत्रों को योग्य और शूरवीर बनाने का प्रयत्न किया, जिसका उदाहरण श्रीराम के अश्वमेध यज्ञ से दिखता है।

शरद पूर्णिमा अजो जागृति की रात्रि भी है, जिसमें साधक जागृत रहकर दैवीय सिद्धियों को प्राप्त करते हैं। अपना समाज संघ बद्ध हो, संगठित हो और सामाजिक कमजोरी को दूर करने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की इच्छा पूर्णिमा से अनुप्राणित है।

सबल व जागृत समाज को हर जगह महत्व दिया जाता है। अतः शरद पूर्णिमा उत्सव अपने समाज को संगठित, उत्साहित, सफल व जागृत करने का माध्यम भी है।


कार्यक्रम में विभाग संघचालक विजय कुमार, विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार, विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नितेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार, विभाग सेवा प्रमुख रंजीत कुमार, जिला कार्यवाह सुनील कुमार,

जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी, जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार, व्याख्याता व नगर बौद्धिक प्रमुख डॉ. कुणाल कांत, नगर व्यवस्था प्रमुख पंकज कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आरएसएस कार्यकर्त्ताओं ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel