CLOSE ADS
CLOSE ADS

भागलपुर से देवघर जाने में अब लगेंगे मात्र दो घंटे : ग्रीन फील्ड फोरलेन, 100 kM/घंटे की रफ्तार से चलेंगे वाहन


 Sahibganj News:-एनएच - 133 सेक्शन के तहत भागलपुर जिला के एकचारी से महगामा के बीच 40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि पूर्व से ही महगामा से हसडीहा के बीच एनएच का निर्माण कार्य जारी है। यह एनएच हसडीहा से चाैपामाेड़ के बीच मिलेगा। इसके निर्माण के पश्चात लोगों द्वारा भागलपुर से एकचारी, महगामा, हसडीहा होते हुए ग्रीनफील्ड होकर देवघर के बीच की दूरी को दो घंटों में तय किया जाएगा। इस एनएच पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वाहनों का परिचालन होगा। इस बात को ध्यान में रखकर ही इस एनएच का निर्माण किया जा रहा है।

भागलपुर से देवघर जाने में अब लगेंगे मात्र दो घंटे : ग्रीन फील्ड फोरलेन, 100 kM/घंटे की रफ्तार से चलेंगे वाहन


दूसरे चरण का काम जल्द होगा शुरू

बता दें कि इसके निर्माण के प्रथम चरण का कार्य जारी है। वहीं दूसरी चरण के तहत एकचारी - महगामा के बीच निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसपर तकरीबन 1393 कराेड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस एनएच पर 17 पुल, 106 कल्वर्ट, सात व्हीकल अंडरपास, 8 छाेटा व्हीकल अंडरपास और दाे जगहाें पर जंक्शन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अंडरपास का निर्माण भी होगा, जिससे वाहनों की गति कम नहीं होगी।

नितिन गडकरी के आने की संभावना

इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसकी जानकारी एनएचएआई के साहिबगंज के प्राेजेक्ट इम्पलीमेंट यूनिट के प्राेजेक्ट डायरेक्टर द्वारा दी गई है। खबर के अनुसार 7 जून के दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भागलपुर आने की संभावना है। जिसके पश्चात इस प्राेजेक्ट का कार्य और तीव्र गति से होने का अनुमान है।

बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी

इस सड़क के बनने से भागलपुर के पीरपैंती से झारखंड के देवघर, गोड्डा या साहिबगंज होते हुए बंगाल जाने का एक और वैकल्पिक रास्ता बन जाएगा। अब मुंगेर - मिर्जाचौकी फोरलेन बनने के बाद इस रूट से वाहन भागलपुर और आसपास के जिलों से सीधे एकचारी - महगामा फोरलेन हाेकर हंसडीहा होते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल जा सकेंगे। प्रस्तावित एलाइनमेंट के मुताबिक तीर्थयात्रियों को देवघर जाने को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



0 Response to "भागलपुर से देवघर जाने में अब लगेंगे मात्र दो घंटे : ग्रीन फील्ड फोरलेन, 100 kM/घंटे की रफ्तार से चलेंगे वाहन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel