बोरियो प्रखंड में प्रथम राउंड की गिनती पूर्ण : मुंडली कॉलेज में गिनती जारी : अनाउंसमेंट के जरिए दी जा रही है जानकारी
Sahibganj News : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण की मतगणना आज बोरियो प्रखंड हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिबगंज एवं पतना एवं बरहरवा प्रखंड हेतु मॉडल कॉलेज मुंडली में प्रातः आठ बजे शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मतों की गिनती पूर्ण होती जाएगी एवं राउंड समाप्त होता जाएगा, अनाउंसमेंट के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि बोरियो प्रखंड हेतु 14 टेबल पर मतगणना कार्य हो रहा है, जबकि बरहरवा प्रखंड हेतु 28 टेबल एवं पतना प्रखंड हेतु 14 टेबल निर्धारित किए गए हैं। सभी 4 पदों के लिए मतों की गिनती की जा रही है।
दोनों स्थल पर मतगणना कार्य सुचारू रूप और शांतिपूर्ण वातावरण में चल रहा है। इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, संबंधित वरीय पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा एवं पतना, अंचलाधिकारी राजमहल पतना बरहरवा, प्रखंड एवं अंचलाधिकारी बोरियो, निर्वाचन कार्य में जुटे कर्मीगण एवं अन्य उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बोरियो प्रखंड में प्रथम राउंड की गिनती पूर्ण : मुंडली कॉलेज में गिनती जारी : अनाउंसमेंट के जरिए दी जा रही है जानकारी"
Post a Comment