CLOSE ADS
CLOSE ADS

बिहार में खुल गया देश का चौथा उन्नत लैब : अब कहीं जाने की जरूरत नहीं, गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई के बाद अब बिहार


 Bihar:-बिहार के व्यापारियों को अब फूड आइटम्स की जांच के लिए बंगाल के चक्कर नहीं लगाने        होंगे। 

                     बिहार में खुल गया देश का चौथा उन्नत लैब : अब कहीं जाने की जरूरत नहीं, गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई के बाद अब बिहार

बिहार से पहले तीन लैब कोलकाता, गाजियाबाद और मुंबई में थे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसका उद्घाटन किया।बिहार के व्यापारियों को अब फूड आइटम्स की जांच के लिए बंगाल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) का चौथा फूड लैब बिहार के रक्सौल में शुरू हो गया है। बता दें कि बिहार से पहले तीन लैब कोलकाता, गाजियाबाद और मुंबई में थे। 

अधिकारियों के मुताबिक लैब में पेय पदार्थों के सैंपल की मानक के अनुरूप जांच होगी। यहां सब्जी, फल, गेहूं, चावल के अलावा तेल व अन्य लिक्विड पदार्थों की भी जांच की जा सकेगी। शुरुआती तौर पर बिहार से नेपाल जाने वाले पदार्थों की जांच की जाएगी। इसके बाद राज्य भर के नमूने के जांच की जाएगी।अभी तक बिहार से बाहर जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच के लिए कोलकाता भेजना पड़ता था। इसकी जांच की प्रक्रिया में 15 दिन से एक महीने का समय लगता था।

भारत से नेपाल जाने वाले या आने वाले खाद्य पदार्थों से लदे ट्रक जांच सर्टिफिकेट के अभाव में कई दिनों तक बॉर्डर पर खड़े रह जाते थे। कई बार तो सैंपल रास्ते में ही खराब हो जाता था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "बिहार में खुल गया देश का चौथा उन्नत लैब : अब कहीं जाने की जरूरत नहीं, गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई के बाद अब बिहार "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel