जमशेदपुर में आयोजित झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवम 11वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज के एथलीटों ने दर्जनों पदक जीत बढ़ाया मान!


 Sahibganj News:- 3 से 5 जून तक जमशेदपुर के जे. आर. डी. कॉम्प्लेक्स  में  झारखंड एथलेटिक्स संघ एवम पूर्वी जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा आयोजित 16वीं झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवम 11वीं झारखंड राज्य सीनियर ओपन एथलेटिक्स  चैम्पियनशिप में जिले में संचालित आवासासीय बालक एवम डे बोर्डिंग बालक, बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के एथलीटो नेजिले के लिए एक दर्जन से अधिक पदक जीतकर साहिबगंज सहित झारखंड का मान बढ़ाया है, इसके साथ ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अहर्ता भी हासिल की है।

जमशेदपुर में आयोजित झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवम 11वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज के एथलीटों ने दर्जनों पदक जीत बढ़ाया मान!

स्वर्ण पदक विजेता  एथलीट

1- आकाश यादव - बालक 20 वर्ष - जेवलिन थ्रो - स्वर्ण
2- मनोज हेंब्रम - बालक 20 वर्ष - 400 मीटर हर्डल्स
3 - क्रांति कुमारी - बालिका 14 वर्ष - शॉटपुट 
4 - अल्का उरांव - बालिका 20 वर्ष - 100 मीटर हर्डल्स 

 रजत 

1 - हुस्न आरा प्रवीण - बालिका 18 वर्ष - लम्बी कूद
2 - विवेक यादव - बालक 14 वर्ष - जेवलिन 
3 -  सोनम कुमारी - बालिका 18 वर्ष - ऊंची कूद 
4 - अल्का उरांव - बालिका 20 वर्ष - 400 मीटर हर्डल्स

 कांस्य 

1- बबलू पहाड़िया - बालक 14 वर्ष - ट्रायथलॉन 
2 - पिंकी कुमारी - बालिका  18 वर्ष - 3000 मीटर 
3 - राम सोरेन - बालक 18 वर्ष - 3000 मीटर 
4 - रतन कुमार - बालक 20 वर्ष - 10000 मीटर
5 - साक्षी भारती -  बालिका 20 वर्ष - 100 मीटर


विजेता खिलाडियों को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने पुरस्कृत किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों एवम खेल के प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, अशोक साहनी, मो. बेलाल को साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव, उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार , अपर समाहर्ता बिनय कुमार मिश्र, जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, जिला ओलंपिक संघ के राजेश कुमार, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, मनोज कुमार समेत जिले के अधिकारियों एवम खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "जमशेदपुर में आयोजित झारखंड जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवम 11वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज के एथलीटों ने दर्जनों पदक जीत बढ़ाया मान!"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel