झारखंड में अब "जोहार" शब्द से ही होगी किसी भी कार्यक्रम के संबोधन की शुरुआत : सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश
Sahibganj News:-जिले के बोरियो प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मोहम्मद एजाज अंसारी ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य के सभी अफ़सर एवम कर्मियों को निर्देश दिया है कि अब "जोहार” शब्द यानी “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय” अर्थात “प्रकृति के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव ही जोहार है“।
बता दें कि अब झारखंड में किसी भी कार्यक्रम का शुभारंभ “जोहार” शब्द के संबोधन से ही शुरू होगा। कार्यक्रम में कोई भी सरकारी अफसर व कर्मचारी, नमस्ते, प्रणाम आदि से अपने संबोधन की शुरुआत नहीं करेंगे। जोहार शब्द अब किसी भी कार्यक्रम के शुभारंभ का संकेत होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी निर्देश दिया है कि सरकारी अफसर व कर्मी किसी भी कार्यक्रम में जोहार शब्द से अपना संबोधन शुरू करेंगे।
मोहम्मद एजाज ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी झारखंडी जनमानस एवम संस्कृति को आगे बढ़ाने में लगी है। यह निर्णय झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता के अनुरूप है। एजाज ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए जोहार कहा है।
0 Response to "झारखंड में अब "जोहार" शब्द से ही होगी किसी भी कार्यक्रम के संबोधन की शुरुआत : सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश"
Post a Comment