नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज द्वारा मनाया गया विश्व साइकिल दिवस : साइकिल का महत्व और हमारा स्वास्थ्य
Sahibganj News:-विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज सदर प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार और कौशर अंसारी के नेतृत्व में साइकिल दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजन सकरोगढ राज कोचिंग संस्थान से प्रारंभ होकर एसडीओ कोर्ट पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा प्रारंभ होने के दौरान कौशर अंसारी ने बताया कि हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे छिपे हैं।
साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद तो हैं ही, साथ ही साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है!चंदन कुमार ने बताया कि अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।
यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। इससे डीजल - पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। राज कोचिंग संस्थान के शिक्षक राज कुमार तांती ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों की मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है। इसी तरह के कई फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में काजल, रिया, रिचा, प्रिया, मुन्नी, पूजा, सुनीता, अंशु, रिशु, राज कुमार, राहुल, चंदन, अमरजीत, अमित, ऋषभ, आरती बबली, रघु सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज द्वारा मनाया गया विश्व साइकिल दिवस : साइकिल का महत्व और हमारा स्वास्थ्य"
Post a Comment